Posts

Showing posts from July, 2022

अध्याय 1 श्लोक 16 अनन्तविजयं राजा कुन्तीपुत्रो युधिष्ठिरः

Image
  अनन्तविजयं राजा कुन्तीपुत्रो युधिष्ठिरः । नकुलः सहदेवश्च सुघोषमणिपुष्पकौ ॥16 भावार्थ : कुन्तीपुत्र राजा युधिष्ठिर ने अनन्तविजय नामक और नकुल तथा सहदेव ने सुघोष और मणिपुष्पक नामक शंख बजाए॥16॥ युधिष्ठिरः - अर्थात जो युद्ध में शांत और स्थिर है, उच्च बौद्धिक केंद्र। और उच्च बौद्धिक केंद्र की खाली जगह से जो शंख बजता है उसका नाम अनंतविजयम है। इस खाली जगह का नाम अनंतविजयम है क्योंकि वहाँ सत्य का वास है। सत्यमेव जयते -सत्य की हमेशा विजय होती है।   नकुलः सहदेवश्च - अर्थात इन्स्टिंक्ट और मुविंग केंद्र,  सुघोषमणिपुष्पकौ, इन्स्टिंक्ट केंद्र से जो नाद निकला सुघोष - जिसका घोष तालमेल में है, मणि अर्थात मणिपुर चक्र में दोनों इन्स्टिंक्ट मुविंग साथ में हैं, और वहाँ से जा नाद निकला वह मणिपुष्पकौ।  पांडवों के शंखनाद पूर्ण रूप से तालमेल में हैं। श्री कृष्ण ने पहला शंख नाद किया। उनको तो युद्ध में कुछ लेना देना नहीं था। ये तो सारथी थे। नियम के हिसाब से सारथी शंख नहीं फूँक सकता। अपना कंडीशंड माइंड कहता है कि शंख फूंकने का अधिकार पहले युधिष्ठिर को है अथवा अर्जुन या भीम को। हमारी बुद...

अध्याय 1 श्लोक 15 पाञ्चजन्यं हृषीकेशो देवदत्तं धनञ्जयः

Image
  पाञ्चजन्यं हृषीकेशो देवदत्तं धनञ्जयः । पौण्ड्रं दध्मौ महाशंख भीमकर्मा वृकोदरः ॥15 भावार्थ :  श्रीकृष्ण महाराज ने पाञ्चजन्य नामक, अर्जुन ने देवदत्त नामक और भयानक कर्मवाले भीमसेन ने पौण्ड्र नामक महाशंख बजाया॥15॥ पाञ्चजन्यं हृषीकेशो - हृषीकेशो अर्थात जिसने इंद्रियों पर विजय प्राप्त की है उसकी सत्ता। पाञ्चजन्यं - पाँच तत्व, पाँच इंद्रियों की तन मात्रा। कृष्ण के भीतर का खाली स्थान अथवा आकाश एकांगी नहीं थी सर्वांगी थी। ओशो जिसे महान खालीपन कहते हैं। अपना खालीपन स्थूल होता है। अभी मैं और आप सब बैठे हो और हमारे बीच में एक खाली आकाश है। समुद्र के किनारे जाते हैं तो वहाँ भी एक खालीपन या आकाश होता है - परंतु ये धरती और पानी के बीच की खाली जगह है। हम जब हवाई जहाज में उड़ते हैं तो वहाँ भी एक खालीपन है परंतु वह जगह पृथ्वी और अन्य ग्रहों के बीच का खालीपन है। ये सब खालीपन फिर भी इंद्रियों की पकड़ में आता है। परंतु ये समग्रता का खालीपन नहीं है। समग्रता का खालीपन तो हमारे लिए अभी सिर्फ एक कल्पना का विषय है। इसका जब अनुभव होता है तो ये बात है पाञ्चजन्यं हृषीकेशो । श्री कृष्ण  पाञ्चजन्यं का...

अध्याय 1 श्लोक 14 ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ

Image
ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ । माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शंखौ प्रदध्मतुः ॥14 भावार्थ : इसके बाद सफेद घोड़ों से युक्त उत्तम रथ में बैठे हुए श्रीकृष्ण और अर्जुन ने भी अलौकिक शंख बजाए॥14॥   ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ। माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शंखौ प्रदध्मतुः -  इसके बाद सफ़ेद घोड़ो से युक्त रथ पर बैठ कर माधव और पांडवों का आगमन हुआ। रथ का अर्थ भीतर हृदय की गुफा में खाली स्थान है जहां श्री कृष्ण का वास है। सफ़ेद घोड़े सत्व गुण के प्रतीक हैं। शुद्ध जागरूकता। अब शुद्ध जागरूकता में भीतर के खाली स्थान में माधव और पांडव का प्रवेश होता है। अर्जुन अर्थात उच्च भावकेन्द्र - अर्थात अब हृदय सरल हो गया। हृदय के अंदर की गांठें निकलने लगीं। ये हृदय अब कृष्ण को सखा भाव से भजता है। शरण भाव आने में अभी थोड़ा समय लगेगा। अभी इसको श्री कृष्ण की महिमा के बारे में पता नहीं है। परंतु इसका चित्त कृष्ण के साथ मोहबंधन में है। ये अर्जुन की स्थिति है और श्रीकृष्ण सफ़ेद घोड़ो से युक्त महान रथ में प्रवेश करते हैं।    माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शंखौ प्रदध्मतुः   - हम ख...

अध्याय 1 श्लोक 13 ततः शंखाश्च भेर्यश्च पणवानकगोमुखाः

Image
  ततः शंखाश्च भेर्यश्च पणवानकगोमुखाः । सहसैवाभ्यहन्यन्त स शब्दस्तुमुलोऽभवत्‌ ॥13 भावार्थ : इसके पश्चात शंख और नगाड़े तथा ढोल, मृदंग और नरसिंघे आदि बाजे एक साथ ही बज उठे। उनका वह शब्द बड़ा भयंकर हुआ॥13॥   हम जब एक निर्णय कर लेते हैं तब हमारे भीतर अचेतन मन में बहुत से संस्कार, इच्छाए, संकल्प, वासनाएँ और शरीर की आदतें - ऐसे निष्क्रिय बल (पेसिव फोर्स) पड़े हुए हैं जिनकी हमें खबर नहीं है। हम एक बात पक्की कर लेते हैं और थोड़े दिन बाद कब इसे भूल जाते हैं, या छोड़ देते हैं इसका हमें पता भी नहीं चलता। इसका कारण है कि हमारे भीतर आंतरिक तालमेल नहीं है, हमें स्वयं का भान नहीं रहता। कौरवों की सेना की व्यवस्था तो कर दी गई है परंतु इस व्यवस्था के पीछे भीतर भाव की एकसूत्रता और तालमेल नहीं है। भीष्म एक तरफ मुंह फेर लेते हैं, द्रोण दूसरी तरफ मुंह कर लेते हैं और कर्ण तीसरी तरफ मुंह कर लेता है और दुर्योधन चौथी तरफ कर लेता है। इस तरह के अनेक प्रकार के विरोध भीतर पड़े हुए हैं फिर भी सेना को लड़ना तो है ही।    भीष्म ने जैसे ही शंखनाद किया तो अन्य योद्धा भी अपना अपना वाद्य यंत्र बजाने लगे। कोई ढ़...

अध्याय 1 श्लोक 12 तस्य सञ्जनयन्हर्षं कुरुवृद्धः पितामहः

Image
तस्य सञ्जनयन्हर्षं कुरुवृद्धः पितामहः । सिंहनादं विनद्योच्चैः शंख दध्मो प्रतापवान्‌ ॥1-12 भावार्थ :  कौरवों में वृद्ध बड़े प्रतापी पितामह भीष्म ने उस दुर्योधन के हृदय में हर्ष उत्पन्न करते हुए उच्च स्वर से सिंह की दहाड़ के समान गरजकर शंख बजाया॥1-12॥ जीवन की गति न्यारी है, रोज सुबह कोई ना कोई समस्या आती है। और इस समस्या को हल करने में समय चला जाता है। कभी समस्या सुलझ जाती है और कभी समस्या के साथ संघर्ष करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि समस्या सुलझने के बजाय और उलझ जाती है। और धीरे धीरे अपना मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार -  जिन्हें हम अपना सूक्ष्म शरीर अथवा अन्तःकरण कहते हैं, ये सब डांवाडोल होकर बिखर जाते है। इस तरह की समस्या को किस तरह से हल किया जाये ये इन श्लोकों और सूत्रों में समझाया गया है।  भीष्म एक शुद्ध अहम का प्रतीक हैं। सचेतन प्रयास और स्वैच्छिक तप से शुद्ध किया हुआ अहम। महाभारत में भीष्म ने शुरुआत से जितना सहन किया है इसकी बहुत रोचक कथा है। हमारे भीतर का अहम प्रयत्न से भी भागता है और तप से भी भागता है। सचेत प्रयत्न - सतत पुरुषार्थ और स्वैच्छिक तप - जो कोई भी हमार...

अध्याय 1 श्लोक 10-11 अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्‌

Image
अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्‌ । पर्याप्तं त्विदमेतेषां बलं भीमाभिरक्षितम्‌ ॥10 भावार्थ : भीष्म पितामह द्वारा रक्षित हमारी वह सेना सब प्रकार से अपर्याप्त है और भीम द्वारा रक्षित इन लोगों की यह सेना पर्याप्त है॥10॥ अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्‌ - भीष्म द्वारा रक्षित हमारी सेना अपर्याप्त है और भीम द्वारा रक्षित उनकी सेना पर्याप्त है। अब दोनो सेना का रक्षण जो ऊर्जा करती है वो है काम ऊर्जा अर्थात पावर केंद्र। हम जो भी खुराक लेते हैं, भोजन करते हैं, इंद्रियों द्वारा भीतर आने वाली तन्मात्रा को ग्रहण करते हैं, श्वास लेते हैं, इन सभी का आखिरी रूपान्तरण काम ऊर्जा में होता है। इस काम ऊर्जा के तीन विभाग हैं, स्थूल, सूक्ष्म और अति सूक्ष्म।  गुरजिएफ इन्हे नि 12, प 12 और गा 12 कहते हैं। भीष्म ने काम ऊर्जा को एक मार्ग में प्रवाहित करके इच्छा शक्ति सेल्फ विल बनाया। परंतु भीम जो कि काम केंद्र है उसने द्रोपदी के साथ काम ऊर्जा को कंडीशन मुक्त रखा। अतः एक तरफ पांडवों की सेना कंडीशन मुक्त काम ऊर्जा से "ग 12" से रक्षित है और करवों की सेना "नि 12" से रक्षित है। अतः ...