अध्याय 1 श्लोक 10-11 अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्‌


अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्‌ ।

पर्याप्तं त्विदमेतेषां बलं भीमाभिरक्षितम्‌ ॥10

भावार्थ : भीष्म पितामह द्वारा रक्षित हमारी वह सेना सब प्रकार से अपर्याप्त है और भीम द्वारा रक्षित इन लोगों की यह सेना पर्याप्त है॥10॥


अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्‌ - भीष्म द्वारा रक्षित हमारी सेना अपर्याप्त है और भीम द्वारा रक्षित उनकी सेना पर्याप्त है। अब दोनो सेना का रक्षण जो ऊर्जा करती है वो है काम ऊर्जा अर्थात पावर केंद्र। हम जो भी खुराक लेते हैं, भोजन करते हैं, इंद्रियों द्वारा भीतर आने वाली तन्मात्रा को ग्रहण करते हैं, श्वास लेते हैं, इन सभी का आखिरी रूपान्तरण काम ऊर्जा में होता है। इस काम ऊर्जा के तीन विभाग हैं, स्थूल, सूक्ष्म और अति सूक्ष्म।  गुरजिएफ इन्हे नि 12, प 12 और गा 12 कहते हैं। भीष्म ने काम ऊर्जा को एक मार्ग में प्रवाहित करके इच्छा शक्ति सेल्फ विल बनाया। परंतु भीम जो कि काम केंद्र है उसने द्रोपदी के साथ काम ऊर्जा को कंडीशन मुक्त रखा। अतः एक तरफ पांडवों की सेना कंडीशन मुक्त काम ऊर्जा से "ग 12" से रक्षित है और करवों की सेना "नि 12" से रक्षित है। अतः "ग 12" अर्थात आध्यात्मिक काम ऊर्जा या ऊर्ध्गमित काम ऊर्जा  से जो रक्षित है तो वह पर्याप्त है, वहाँ चिद अंश है। और दूसरी तरफ भीष्म है जो बहुत बलशाली है परंतु वहाँ चिद अंश नहीं है। ये स्थूल है। इसलिए वह आगे कहता है।  

  

अयनेषु च सर्वेषु यथाभागमवस्थिताः ।

भीष्ममेवाभिरक्षन्तु भवन्तः सर्व एव हि ॥11

भावार्थ : इसलिए सब मोर्चों पर अपनी-अपनी जगह स्थित रहते हुए आप लोग सभी निःसंदेह भीष्म पितामह की ही सब ओर से रक्षा करें॥11॥


अतः स्वयं की सेना को अपर्याप्त समझते हुए वह द्रोण अर्थात मुविंग केंद्र के जागृत भाग को कहता है कि इस काम ऊर्जा अर्थात भीष्म को खर्च होने से बचाने के लिए चारों तरफ से इसकी रक्षा करो। अयनेषु च सर्वेषु  - जब साधक अहम केन्द्रित बन जाता है तब वह अपनी ऊर्जा का अपव्यय न हो इसकी सावधानी रखता है। और इस अपव्यय को रोकने के लिए जो भी आयोजन वह करता है वह अवैज्ञानिक है। ऊर्जा का व्यय ना हो ये सही है परंतु ऊर्जा का व्यय ना हो इसका यदि आग्रह रखे तो साधक धर्म के मर्म से चूक जाता है। सावधानी और जागरूकता एक बात है परंतु आग्रह अहंकार का लक्षण है। 


कभी कभी परमात्मा ही ऊर्जा की मांग करता है उस समय साधक को खयाल रहना चाहिए की ये सब ऊर्जा उसी की दी हुई है। पैसे का अपव्यय नहीं होना चाहिए ये सही बात है परंतु जब पैसा खर्च करने की जरूरत पड़े और उस समय पैसा खर्च ना किया जाए तो ये प्रकृति को मंजूर नहीं है। जब हम ईश्वर को समर्पित किए बिना अहम केन्द्रित बन जाते हैं तो धर्म से चूक जाते हैं। फिर दुर्योधन की तरह हो जाता है जिसे लड़ना है परंतु लड़ने का तरीका, लड़ने के लिए सावधानी इत्यादि का ज्ञान नहीं है। इसलिए अब वह द्रोण से कहता है कि आप भीष्म का चारों तरफ से रक्षण करो। भीष्म उत्तर में कहते हैं कि उन्हें किसी प्रकार के रक्षण की जरूरत नहीं, मेरा जो मन हो वैसा मैं कर सकता हूँ और इस परिस्थिति में युद्ध शुरू होता है। 



For further reading please refer https://rajenvakil.com/ ; https://3srb.org/ 

NOTE:

Bhagwan Brahmvedantji, the enlightened master has given the discourses on Geeta at Madhavpur Gujarat. These were all spoken in Gujarati language. Any attempt to translate the spoken words of an enlightened master are full of dangers of misinterpretation by the translator. Translator’s understanding and interpretations can change the meaning of certain words, phrases or paragraphs altogether. The reader is advised to keep these facts in mind while reading the Geeta text. 

 

Comments

Popular posts from this blog

अध्याय 1 श्लोक 9 अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः

अध्याय 1 श्लोक 2 दृष्टवा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा

अध्याय 1 श्लोक 1 धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः ।