भगवद गीता - भूमिका
श्री भगवद गीता भगवान श्री ब्रह्म वेदान्त जी द्वारा माधवपुर के ओशो आनंद आश्रम में 1996-99 में गुजराती भाषा में दी गई प्रवचनमाला का हिन्दी अनुवाद। महाभारत के विषय में सामान्य रूप से हमें ख्याल है कि यह कौरवो और और पांडवों के बीच युद्ध है। अपना व्यावहारिक मन इसे दो कुटुंब के बीच का झगड़ा समझता है। हम समझते हैं कि ये युद्ध संपत्ति के लिए हुआ और इस संपत्ति के युद्ध में जो श्रीकृष्ण ने उपदेश दिया वो भगवद गीता है। ये महाभारत का एक ऊपरी अथवा सतही अर्थघटन है। महाभारत को कोई ऐतिहासिक काव्य मानता है तो कोई पौराणिक काव्य मानता है। कोई इसे रहस्यमय ग्रंथ मानता है। परंतु व्यास मुनि को भविष्य की प्रजा के लिए इतिहास लिखने के लिए अथवा पुराण लिखने में रस नहीं था। उनका रस था बहुत से गूढ नियम और रहस्य और खासकर जिसे पुराने समय में धर्म कहते थे उसकी व्याख्या करना (अभी तो धर्म का अर्थ भ्रष्ट हो चुका है ) . जहां श्री कृष्ण हैं वहाँ धर्म है और जहां धर्म है वहाँ विजय है। ये सार सूत्र है। परंतु धर्म किस तरह से प्रगट हो। धर्म अर्थात सत्य। हर क्षण, हर स्थल पर धर्म क्या है? सत्य क्या है? ...