अध्याय 1 श्लोक 26-27.1 तत्रापश्यत्स्थितान् पार्थः पितृनथ पितामहान्
तत्रापश्यत्स्थितान् पार्थः पितृनथ पितामहान् । आचार्यान्मातुलान्भ्रातृन्पुत्रान्पौत्रान्सखींस्तथा ॥26 श्वशुरान् सुहृदश्चैव सेनयोरुभयोरपि ।1-27.1 भावार्थ : इसके बाद पृथापुत्र अर्जुन ने उन दोनों ही सेनाओं में स्थित ताऊ-चाचों को, दादों-परदादों को, गुरुओं को, मामाओं को, भाइयों को, पुत्रों को, पौत्रों को तथा मित्रों को, ससुरों को और सुहृदों को भी देखा॥26 और 27वें का पूर्वार्ध॥ क्या हमें ऐसा कुछ दिखाई देता है? हम तो धृतराष्ट्र हैं,अंधे हैं, अर्जुन को ये सब दिखता है। हमने पहले बात की थी कि पशु के भीतर लहू के संबंध होते हैं और मनुष्य में भावनाओं के संबंध है। और जिनमें भावनाओं के संबंध होते हैं उन्हे मनुष्य कहते हैं। काम के संबंध पशु के भीतर होते हैं। नर और मादा में आकर्षण होता है और उसमें से प्रजा उत्पन्न होती है। परंतु मनुष्य में भावनाओं के संबंध हैं। पर किस तरह से भावनाओं के सम्बन्धों का जाल बना हुआ है इसका रहस्य आगे दिया गया है। इस भावनात्मक सम्बन्धों के जाल को अँग्रेजी में इमोशनल बॉडी कहते हैं। हम इसे सूक्ष्म शरीर कहते हैं। अभी तो हमें ये लगता है कि हमारे स्थूल शरीर में भावनाएँ जन्म...