Posts

अध्याय 1 श्लोक 27.2 - 28.1 तान्समीक्ष्य स कौन्तेयः सर्वान्‌ बन्धूनवस्थितान्

Image
  तान्समीक्ष्य स कौन्तेयः सर्वान्‌ बन्धूनवस्थितान्‌ ॥1-27.2 कृपया परयाविष्टो विषीदत्रिदमब्रवीत्‌ ।1-28.1 भावार्थ : उन उपस्थित सम्पूर्ण बंधुओं को देखकर वे कुंतीपुत्र अर्जुन अत्यन्त करुणा से युक्त होकर शोक करते हुए यह वचन बोले। ॥27वें का उत्तरार्ध और 28वें का पूर्वार्ध॥ अब जागने का समय आ गया और जिनके साथ मन आसक्त है उनके सामने लड़ने के लिए अर्जुन खड़ा है। अभी तक सुना था ये एक बात है। हमारे यहाँ कहावत है कि कान और आँख के बीच चार उंगली का अंतर है। अर्जुन ने सुना था कि किस किस के सामने लड़ना है , किस पक्ष में कौन है। यदुकुल में से कृष्ण आए यादवों की सेना लेकर। तो यादवों की समस्त सेना सामने के पक्ष में गई। और कृष्ण स्वयं पांडव पक्ष में रहे। ये गहरे रहस्य हैं।  कौरव की सेना, सगे संबंधियों की सेना और यादवों की सेना एक तरफ थे। कृष्ण और अर्जुन भी खून के संबंध से और भाव के संबंध से जुड़े हुए थे और इसी तरह सामने के पक्ष में भी सभी खून के और भाव के सम्बन्धों से जुड़े हुए थे। इन सबको अर्जुन ने आँखों से देखा। हमने सुना है की एवरेस्ट 29000 फीट ऊंचा है और गिरनार 5000 फीट ऊंचा है परंतु जब हम अपनी आँ...

अध्याय 1 श्लोक 26-27.1 तत्रापश्यत्स्थितान्‌ पार्थः पितृनथ पितामहान्‌

Image
तत्रापश्यत्स्थितान्‌ पार्थः पितृनथ पितामहान्‌ । आचार्यान्मातुलान्भ्रातृन्पुत्रान्पौत्रान्सखींस्तथा ॥26 श्वशुरान्‌ सुहृदश्चैव सेनयोरुभयोरपि ।1-27.1 भावार्थ : इसके बाद पृथापुत्र अर्जुन ने उन दोनों ही सेनाओं में स्थित ताऊ-चाचों को, दादों-परदादों को, गुरुओं को, मामाओं को, भाइयों को, पुत्रों को, पौत्रों को तथा मित्रों को, ससुरों को और सुहृदों को भी देखा॥26 और 27वें का पूर्वार्ध॥ क्या हमें ऐसा कुछ दिखाई देता है? हम तो धृतराष्ट्र हैं,अंधे हैं, अर्जुन को ये सब दिखता है। हमने पहले बात की थी कि पशु के भीतर लहू के संबंध होते हैं और मनुष्य में भावनाओं के संबंध है। और जिनमें भावनाओं के संबंध होते हैं उन्हे मनुष्य कहते हैं। काम के संबंध पशु के भीतर होते हैं। नर और मादा में आकर्षण होता है और उसमें से प्रजा उत्पन्न होती है। परंतु मनुष्य में भावनाओं के संबंध हैं। पर किस तरह से भावनाओं के सम्बन्धों का जाल बना हुआ है इसका रहस्य आगे दिया गया है। इस भावनात्मक सम्बन्धों के जाल को अँग्रेजी में इमोशनल बॉडी कहते हैं।  हम इसे सूक्ष्म शरीर कहते हैं। अभी तो हमें ये लगता है कि हमारे स्थूल शरीर में भावनाएँ जन्म...

अध्याय 1 श्लोक 24 -25 एवमुक्तो हृषीकेशो गुडाकेशेन भारत।सेनयोरुभयोर्मध्ये स्थापयित्वा रथोत्तमम्‌

Image
  संजय उवाच एवमुक्तो हृषीकेशो गुडाकेशेन भारत । सेनयोरुभयोर्मध्ये स्थापयित्वा रथोत्तमम्‌ ॥1 -24   भीष्मद्रोणप्रमुखतः सर्वेषां च महीक्षिताम्‌ । उवाच पार्थ पश्यैतान्‌ समवेतान्‌ कुरूनिति ॥1 -25  भावार्थ : संजय बोले- हे धृतराष्ट्र! अर्जुन द्वारा कहे अनुसार महाराज श्रीकृष्ण ने दोनों सेनाओं के बीच में भीष्म और द्रोणाचार्य के सामने तथा सम्पूर्ण राजाओं के सामने उत्तम रथ को खड़ा कर इस प्रकार कहा कि हे पार्थ! युद्ध के लिए जुटे हुए इन कौरवों को देख॥24-25॥   एवमुक्तो हृषीकेशो गुडाकेशेन भारत ।सेनयोरुभयोर्मध्ये स्थापयित्वा रथोत्तमम्‌ ॥  ऋषिकेश - शब्दार्थ - कृष्ण जो कि इंद्रियों का स्वामी है , जिसने इंद्रियों को जान लिया है और जीत लिया है। गुडाकेश - अर्थात अर्जुन जिसने निद्रा को जीत लिया है। भीतर धृतराष्ट्र, दुर्योधन, भीष्म और द्रोण, ये सब हैं परंतु अर्जुन को प्रकट होने में अभी समय है।  हमारे भीतर जब अर्जुन प्रकट होता है तो उसके बाद गीता का अवतरण होता है। अर्जुन अर्थात चित्त की वो दशा जो तादात्म्य में है या आसक्त है फिर भी जागृत है। अब जागृति का प्रारम्भ होता है। अर्ज...

अध्याय 1 श्लोक 23 योत्स्यमानानवेक्षेऽहं य एतेऽत्र समागताः

Image
योत्स्यमानानवेक्षेऽहं य एतेऽत्र समागताः । धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः ॥1-23 भावार्थ :  दुर्बुद्धि दुर्योधन का युद्ध में हित चाहने वाले जो-जो ये राजा लोग इस सेना में आए हैं, इन युद्ध करने वालों को मैं देखूँगा॥23॥ क्या हमें ये समझ में आता है कि हमारे भीतर कई मैं अथवा अहम हैं जो धृतराष्ट्र और दुर्योधन का पोषण करने वाले हैं? एक मैं कहता है कि थोड़ा बहुत काला बाजार करना तो व्यापार के लिए आवश्यक है और इसके बिना गुजारा नहीं हो सकता। फिर एक अहम कहता है कि हम सन्यासी हैं इसलिए ऐसा करना उचित नहीं। परंतु फिर एक अहम कहता है कि ये सब किए बिना संसार में धंधा करना संभव नहीं है। कौन सा अहम किस पक्ष में है हमें इसका  खयाल आ जाना चाहिए - हम क्या करते हैं ये इतना महत्वपूर्ण नहीं है। कभी कभी ये अहम अलग अलग स्वरूप ले कर आते हैं। कभी हम कभी किसी स्त्री के प्रेम में पड़ जाएँ तो हमारा मन कहता है कि ओशो ने कहा है प्रेम ही परमात्मा है। हमें लगता है कि हमारा दिल परमात्मा में लग गया है और ये दिखाई नहीं देता कि ये राग और मोह का अहम है जो कि दुर्योधन के पक्ष में है। और हम समझते हैं कि य...

अध्याय 1 श्लोक 22 यावदेतान्निरीक्षेऽहं योद्धुकामानवस्थितान्‌

Image
यावदेतान्निरीक्षेऽहं योद्धुकामानवस्थितान्‌ । कैर्मया सह योद्धव्यमस्मिन् रणसमुद्यमें ॥1-22 ।।1.22।।जिससे मैं युद्ध की इच्छा से खड़े इन लोगों का निरीक्षण कर सकूँ कि इस युद्ध में मुझे किनके साथ युद्ध करना है। हम सभी को अपनी अपनी तरह से ध्यान की समझ है। कोई ध्यान की विधि को ध्यान कहता है। सक्रिय ध्यान या विपस्सना ध्यान इत्यादि की जो विधि है वो भटकते चित्त को एकाग्र करने की विधि है। चित्त थोड़ा शांत होता है और संसार व्यवहार ठीक तरह चलता है। परंतु जब असली ध्यान की शुरुआत होती है तब योद्धव्यमस्मिन् रणसमुद्यमें एक अंदर का युद्ध क्षेत्र दिखाई देता है। भीतर एक जगह या अवकाश है जिसे हम अंतराकाश कहते हैं। और अंतराकाश के भीतर घमासान युद्ध मचा हुआ है। हम जब भीतर देखना शुरू करते हैं तो पाते हैं कि वहाँ दिवास्वप्न और मोनोलोग (बकबक) चल रहा है। और भीतर एक टेलीविज़न का सेट है जिसमें तरह तरह के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। परंतु ये टेलीविज़न अपने तरीके से चलता रहता है। परंतु संसार के अंदर जब कोई घटना बनती है जैसे रसोई में किसी ने कुछ कह दिया , कोई समस्या खड़ी हुए, प्रेम में निष्फलता मिली या प्रेम में पड़ गए - तो आँख...

अध्याय 1 श्लोक 20-21 अथ व्यवस्थितान्दृष्ट्वा धार्तराष्ट्रान्‌ कपिध्वजः

Image
अर्जुन उवाचः अथ व्यवस्थितान्दृष्ट्वा धार्तराष्ट्रान्‌ कपिध्वजः । प्रवृत्ते शस्त्रसम्पाते धनुरुद्यम्य पाण्डवः ॥ 1-20 हृषीकेशं तदा वाक्यमिदमाह महीपते । सेनयोरुभयोर्मध्ये रथं स्थापय मेऽच्युत ॥1-21 भावार्थ :  हे राजन्‌! इसके बाद कपिध्वज अर्जुन ने मोर्चा बाँधकर डटे हुए धृतराष्ट्र-संबंधियों को देखकर, उस शस्त्र चलने की तैयारी के समय धनुष उठाकर हृषीकेश श्रीकृष्ण से यह वचन कहा- हे अच्युत! मेरे रथ को दोनों सेनाओं के बीच में खड़ा कीजिए॥20-21॥ संसार व्यवहार में पैसा, मकान, बच्चों इत्यादि के अंदर जो हमारा चित्त मायूस हो गया है वो चित्त बेहोश है। सुबह से शाम तक हमें इसके ही विचार आते रहते हैं। इसी तरह जिंदगी निकल जाती है। इस चित्त के दो प्रकार हैं। एक है धृतराष्ट्र का चित्त और दूसरा है दुर्योधन का चित्त। एक है निष्क्रिय, अक्रियाशील और तमोगुण से घिरा हुआ अहम जो कि मूढ़ हो गया है। और दूसरा है सक्रिय, रजोगुण से घिरा हुआ चित्त , क्षिप्त। जब हमारे भीतर अतिशय निराशा आ जाती है - हम आत्मदया से घिर जाते हैं, सोचते हैं कि कोई मेरा करने वाला या सुनने वाला नहीं है, तब धृतराष्ट्र का राज्य और भीतर का अहम प्रमा...

अध्याय 1 श्लोक 17-19 काश्यश्च परमेष्वासः शिखण्डी च महारथः

Image
काश्यश्च परमेष्वासः शिखण्डी च महारथः । धृष्टद्युम्नो विराटश्च सात्यकिश्चापराजितः ॥17 भावार्थ : श्रेष्ठ धनुष वाले काशिराज और महारथी शिखण्डी एवं धृष्टद्युम्न तथा राजा विराट और अजेय सात्यकि ने अलग-अलग शंख बजाए पाँच प्राण , पाँच उप प्राण, पाँच केंद्र और उन सभी केन्द्रों की शक्तियाँ ये सभी अपनी अपनी खाली जगह में शंखनाद करते हैं।  द्रुपदो द्रौपदेयाश्च सर्वशः पृथिवीपते । सौभद्रश्च महाबाहुः शंखान्दध्मुः पृथक्पृथक्‌ ॥18 भावार्थ : राजा द्रुपद एवं द्रौपदी के पाँचों पुत्र और बड़ी भुजावाले सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु- इन सभी ने, हे राजन्‌! सब ओर से अलग-अलग शंख बजाए॥18॥ द्रोपदी के पुत्र अर्थात काम ऊर्जा में से जो जो शक्ति प्रकट हुई और उच्च भाव केंद्र अर्थात सुभद्रा के पुत्रों ने अपनी अपनी खाली जगह से शंखनाद किया। अब सम्पूर्ण पांडव सैन्य खाली जगह के आधीन हो गई।    स घोषो धार्तराष्ट्राणां हृदयानि व्यदारयत्‌ । नभश्च पृथिवीं चैव तुमुलो व्यनुनादयन्‌ ॥19 भावार्थ : और उस भयानक शब्द ने आकाश और पृथ्वी को भी गुंजाते हुए धार्तराष्ट्र के अर्थात आपके पक्षवालों के हृदय विदीर्ण कर दिए॥19॥ जब समस्त पांडव स...