अध्याय 1 श्लोक 17-19 काश्यश्च परमेष्वासः शिखण्डी च महारथः


काश्यश्च परमेष्वासः शिखण्डी च महारथः ।

धृष्टद्युम्नो विराटश्च सात्यकिश्चापराजितः ॥17

भावार्थ : श्रेष्ठ धनुष वाले काशिराज और महारथी शिखण्डी एवं धृष्टद्युम्न तथा राजा विराट और अजेय सात्यकि ने अलग-अलग शंख बजाए

पाँच प्राण , पाँच उप प्राण, पाँच केंद्र और उन सभी केन्द्रों की शक्तियाँ ये सभी अपनी अपनी खाली जगह में शंखनाद करते हैं। 



द्रुपदो द्रौपदेयाश्च सर्वशः पृथिवीपते ।

सौभद्रश्च महाबाहुः शंखान्दध्मुः पृथक्पृथक्‌ ॥18

भावार्थ : राजा द्रुपद एवं द्रौपदी के पाँचों पुत्र और बड़ी भुजावाले सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु- इन सभी ने, हे राजन्‌! सब ओर से अलग-अलग शंख बजाए॥18॥

द्रोपदी के पुत्र अर्थात काम ऊर्जा में से जो जो शक्ति प्रकट हुई और उच्च भाव केंद्र अर्थात सुभद्रा के पुत्रों ने अपनी अपनी खाली जगह से शंखनाद किया। अब सम्पूर्ण पांडव सैन्य खाली जगह के आधीन हो गई।

  

स घोषो धार्तराष्ट्राणां हृदयानि व्यदारयत्‌ ।

नभश्च पृथिवीं चैव तुमुलो व्यनुनादयन्‌ ॥19

भावार्थ : और उस भयानक शब्द ने आकाश और पृथ्वी को भी गुंजाते हुए धार्तराष्ट्र के अर्थात आपके पक्षवालों के हृदय विदीर्ण कर दिए॥19॥

जब समस्त पांडव सैन्य ने तालमेल में आ कर शंखनाद किया तब भीतर के कौरव की सेना अर्थात नकारात्मकता का हृदय थर्रा उठा। क्योंकि कौरवों का नाद हॉरिजॉन्टल था और पांडव का नाद धरती से लेकर आकाश तक - समग्रता में छा गया जिससे कौरव सेना कांप उठी।

 

Comments

Popular posts from this blog

अध्याय 1 श्लोक 9 अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः

अध्याय 1 श्लोक 2 दृष्टवा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा

अध्याय 1 श्लोक 1 धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः ।