अध्याय 1 श्लोक 9 अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः
अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः । नानाशस्त्रप्रहरणाः सर्वे युद्धविशारदाः ॥9 भावार्थ : और भी मेरे लिए जीवन त्याग देने वाले बहुत-से शूरवीर अनेक प्रकार के शस्त्रास्त्रों से सुसज्जित और सब-के-सब युद्ध में चतुर हैं॥9॥ अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः । अपने अंदर बहुत शक्ति है परंतु सारी शक्ति मदर्थे त्यक्तजीविता। हमारी बुद्धि की शक्ति अहंकार को टिकाने के लिए पूरी ऊर्जा को खत्म कर देती है। मदर्थे त्यक्तजीविता - हमारी सारी शक्ति जो है अर्थात शारीरिक शक्ति, मानसिक शक्ति, बौद्धिक शक्ति, ये सभी ऊर्जा क्या हम गुरु, आत्मा या परमात्मा के लिए उपयोग करते हैं या फिर अपने अहम के लिए? कभी हमें इसका खयाल आता है? और अहम के लिए जब ऊर्जा का उपयोग किया जाता है तो थोड़े समय के लिए अहम की शक्ति बढ़ जाती है, परंतु अंत में वह टूट जाता है। अन्ये च बहवः शूरा अर्थात कितनी सारी ऊर्जा है। इनकी गिनती करे तो ग्यारह अक्षौहिणी सेना है जो सब दुर्योधन के पक्ष में है। हमारे भीतर देखें तो पैसा कमाने के लिए, सत्ता के लिए, मौज मजे के लिए, अपनी जितनी ऊर्जा जाती है उसका कितना भाग ध्यान के लिए ...