अध्याय 1 श्लोक 27.2 - 28.1 तान्समीक्ष्य स कौन्तेयः सर्वान् बन्धूनवस्थितान्
तान्समीक्ष्य स कौन्तेयः सर्वान् बन्धूनवस्थितान् ॥1-27.2 कृपया परयाविष्टो विषीदत्रिदमब्रवीत् ।1-28.1 भावार्थ : उन उपस्थित सम्पूर्ण बंधुओं को देखकर वे कुंतीपुत्र अर्जुन अत्यन्त करुणा से युक्त होकर शोक करते हुए यह वचन बोले। ॥27वें का उत्तरार्ध और 28वें का पूर्वार्ध॥ अब जागने का समय आ गया और जिनके साथ मन आसक्त है उनके सामने लड़ने के लिए अर्जुन खड़ा है। अभी तक सुना था ये एक बात है। हमारे यहाँ कहावत है कि कान और आँख के बीच चार उंगली का अंतर है। अर्जुन ने सुना था कि किस किस के सामने लड़ना है , किस पक्ष में कौन है। यदुकुल में से कृष्ण आए यादवों की सेना लेकर। तो यादवों की समस्त सेना सामने के पक्ष में गई। और कृष्ण स्वयं पांडव पक्ष में रहे। ये गहरे रहस्य हैं। कौरव की सेना, सगे संबंधियों की सेना और यादवों की सेना एक तरफ थे। कृष्ण और अर्जुन भी खून के संबंध से और भाव के संबंध से जुड़े हुए थे और इसी तरह सामने के पक्ष में भी सभी खून के और भाव के सम्बन्धों से जुड़े हुए थे। इन सबको अर्जुन ने आँखों से देखा। हमने सुना है की एवरेस्ट 29000 फीट ऊंचा है और गिरनार 5000 फीट ऊंचा है परंतु जब हम अपनी आँ...