अध्याय 1 श्लोक 22 यावदेतान्निरीक्षेऽहं योद्धुकामानवस्थितान्
यावदेतान्निरीक्षेऽहं योद्धुकामानवस्थितान् । कैर्मया सह योद्धव्यमस्मिन् रणसमुद्यमें ॥1-22 ।।1.22।।जिससे मैं युद्ध की इच्छा से खड़े इन लोगों का निरीक्षण कर सकूँ कि इस युद्ध में मुझे किनके साथ युद्ध करना है। हम सभी को अपनी अपनी तरह से ध्यान की समझ है। कोई ध्यान की विधि को ध्यान कहता है। सक्रिय ध्यान या विपस्सना ध्यान इत्यादि की जो विधि है वो भटकते चित्त को एकाग्र करने की विधि है। चित्त थोड़ा शांत होता है और संसार व्यवहार ठीक तरह चलता है। परंतु जब असली ध्यान की शुरुआत होती है तब योद्धव्यमस्मिन् रणसमुद्यमें एक अंदर का युद्ध क्षेत्र दिखाई देता है। भीतर एक जगह या अवकाश है जिसे हम अंतराकाश कहते हैं। और अंतराकाश के भीतर घमासान युद्ध मचा हुआ है। हम जब भीतर देखना शुरू करते हैं तो पाते हैं कि वहाँ दिवास्वप्न और मोनोलोग (बकबक) चल रहा है। और भीतर एक टेलीविज़न का सेट है जिसमें तरह तरह के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। परंतु ये टेलीविज़न अपने तरीके से चलता रहता है। परंतु संसार के अंदर जब कोई घटना बनती है जैसे रसोई में किसी ने कुछ कह दिया , कोई समस्या खड़ी हुए, प्रेम में निष्फलता मिली या प्रेम में पड़ गए - तो आँख...