अध्याय 1 श्लोक 4 अत्र शूरा महेष्वासा भीमार्जुन


 अत्र शूरा महेष्वासा भीमार्जुन

युयुधानो विराटश्च द्रुपदश्च महारथः ॥1- 4

इस सेना में बड़े-बड़े धनुषों वाले तथा युद्ध में भीम और अर्जुन के समान शूरवीर और सात्यकि और विराट तथा राजा द्रुपद जैसे महारथी हैं।

 

 

अब सामने का पक्ष है महेश्वासा - भीम और अर्जुन। भीम कामकेंद्र का प्रतीक है और अर्जुन भाव केंद्र का प्रतीक है।काम और भावप्रदेश दोनों ही बहुत बलशाली हैं। दोनों की तीव्रता अत्यधिक है। बाक़ी केंद्रों की तुलना में ये दोनों केंद्र बहुत शक्तिशाली है, अर्थात् महेश्वासा। महाभारत के अंदर चार प्रकार की तीव्रता बताई गई है। रथी, अतिरथी, महारथी, और महेश्वासा। रथी अर्थात् एक सामान्य तीव्रता, जैसे बौद्धिक केंद्र में एक विचार उठा कि मुझे कुछ कार्य करना है। तो इस विचार में सामान्य तीव्रता है। परंतु यदि बौद्धिक केंद्र के साथ भावप्रदेश का केंद्र भी मिल जाए तो ये अति रथी होता है। अब इसके विचार के साथ भाव भी जुड़ गया है।इसकी तीव्रता बढ़ गई। अब यदि इनके साथ इन्स्टिंक्ट और कामकेंद्र भी जुड़ जाएँ (तो महारथी)। और ये महारथी जब चिदअंश की शरण में जाता है तो महेश्वासा।


 

दुर्योधन और धृतराष्ट्र दोनों को ही पता है कि भीम और अर्जुन दो ऐसी सत्ता हैं जिनके ऊपर हम कभी विजय प्राप्त नहीं कर सकते। अपने भीतर ये दोनों ऊर्जाएँ हैं, भाव ऊर्जा और काम एनर्जी। परंतु ये काम एनर्जी हमारे बहिर्मुख चित्त होने के करण अधोमुख है।ये समस्त ऊर्जा बाहर भटकती रहती है, इसका रूपांतरण नहीं होता। तो ध्यान अंतरमुख हो तो सब्लिमेशन ओफ़ काम अर्थात काम ऊर्जा ऊपर की तरफ़ चढ़ती है। ये सब योग और तंत्र के विषय हैं।

 

परंतु जब डेप्युटी स्टूअर्ड दृष्टद्युम्न ने सेना व्यवस्थित कर ली तब ये देखने को मिलता है कि अत्र शूरा महेष्वासा भीमार्जुनसमा युधि।  युयुधानो विराटश्च द्रुपदश्च महारथः अंदर के महारथियों के साथ युयुधान, अपने भीतर जो संघर्ष करने और सहन करने को जो शक्ति तैयार होती है उसे युयुधान कहते हैं। हमारे भीतर एक संकल्प है कि अब मुझे कोई रास्ता निकालना है। विराट अर्थात् वो सत्ता जहां पांडव गुप्त वास करते हैं।अर्थात् हमारी बहुत सी ऊर्जा अचेतन में छपी हुई पड़ी हुई हैं और वहाँ से ये प्रकट होती हैं। तो एक संकल्प शक्ति भीतर जहां छिपी हुई पड़ी है उस स्थान को विराट कहते हैं।युयुधानो विराटश्च द्रुपदश्च महारथः द्रुपद अर्थात् अपने अंदर जो ठोस अहंकार था वो ठोस नहीं रहा। और इसमें से जो भाव है उस भाव में से जो ऊर्जा प्रकट होती है स्वैच्छिक तप (वोलंटरी सफ़रिंग) में से इसको द्रौपदी अर्थात् काम एनर्जी कहते हैं। ये समस्त महारथी और महेश्वासा, ये सामने के पक्ष में हैं।



For further reading please refer https://rajenvakil.com/ ; https://3srb.org/ 

NOTE:

Bhagwan Brahmvedantji, the enlightened master has given the discourses on Geeta at Madhavpur Gujarat. These were all spoken in Gujarati language. Any attempt to translate the spoken words of an enlightened master are full of dangers of misinterpretation by the translator. Translator’s understanding and interpretations can change the meaning of certain words, phrases or paragraphs altogether. The reader is advised to keep these facts in mind while reading the Geeta text. 


Comments

Popular posts from this blog

अध्याय 1 श्लोक 9 अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः

अध्याय 1 श्लोक 2 दृष्टवा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा

अध्याय 1 श्लोक 1 धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः ।