अध्याय 1 श्लोक 14 ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ


ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ ।

माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शंखौ प्रदध्मतुः ॥14

भावार्थ : इसके बाद सफेद घोड़ों से युक्त उत्तम रथ में बैठे हुए श्रीकृष्ण और अर्जुन ने भी अलौकिक शंख बजाए॥14॥

 

ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ। माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शंखौ प्रदध्मतुः-  इसके बाद सफ़ेद घोड़ो से युक्त रथ पर बैठ कर माधव और पांडवों का आगमन हुआ। रथ का अर्थ भीतर हृदय की गुफा में खाली स्थान है जहां श्री कृष्ण का वास है। सफ़ेद घोड़े सत्व गुण के प्रतीक हैं। शुद्ध जागरूकता। अब शुद्ध जागरूकता में भीतर के खाली स्थान में माधव और पांडव का प्रवेश होता है। अर्जुन अर्थात उच्च भावकेन्द्र - अर्थात अब हृदय सरल हो गया। हृदय के अंदर की गांठें निकलने लगीं। ये हृदय अब कृष्ण को सखा भाव से भजता है। शरण भाव आने में अभी थोड़ा समय लगेगा। अभी इसको श्री कृष्ण की महिमा के बारे में पता नहीं है। परंतु इसका चित्त कृष्ण के साथ मोहबंधन में है। ये अर्जुन की स्थिति है और श्रीकृष्ण सफ़ेद घोड़ो से युक्त महान रथ में प्रवेश करते हैं।   


माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शंखौ प्रदध्मतुः  - हम खाली स्थान में जाते हैं परंतु हमारी खाली जगह बाहर की है और यांत्रिक है। यांत्रिक के अंदर ये स्थूल हो, सूक्ष्म हो या अति सूक्ष्म हो लेकिन है सब यांत्रिक। बाहर के आकाश को देखें  और भीतर के आकाश को देखे परंतु बाहर का आकाश अलग है। भीतर के आकाश को हम अंतर आकाश या चित्त आकाश कहते हैं। ये बाहर के आकाश की तुलना में सूक्ष्म है परंतु है यांत्रिक और जड़। और एक तीसरा आकाश है , चिदाकाश - ये खाली जगह है जो जागरूकता से भरपूर है। ये आकाश दिव्य आकाश है - दिव्य अर्थात जागृत।  हम अपनी आती जाती सांस और उसके बीच गैप को देखते हैं परंतु ये चित्त को आकाश के साथ जोड़ने की एक विधि है। ये चित्त फिर धीरे धीरे अंतर आकाश को पकड़ने लगता है। पर चिद आकाश के अंदर चित्त एकरूप हो जाए ये वृत्ती का निरोध है। परंतु ये हमारे लिए तो बहुत दूर की बात है। 


अर्जुन और कृष्ण अब दिव्य शंख बजाते हैं। अब खाली जगह में इनका नाद शुरू होता है।

 

Comments

Popular posts from this blog

अध्याय 1 श्लोक 9 अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः

अध्याय 1 श्लोक 2 दृष्टवा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा

अध्याय 1 श्लोक 1 धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः ।